SRH vs KKR IPL 2026 Scorecard: ईडन गार्डन्स में हैदराबाद का धमाका, 65 रनों से दर्ज की पहली जीत

 SRH vs KKR IPL 2026)
SRH vs KKR IPL 2026 match at Eden Gardens

Kolkata, 2 April 2026: Sunrisers Hyderabad ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Kolkata Knight Riders को 65 रनों से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। Eden Gardens के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का जलवा देखने को मिला।

KKR  ने टॉस जीता पहले  गेंदबाजी करने का फैसला किया.

SRH की तूफानी ओपनिं: ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मचाया धमाल :- Sunrisers Hyderabad की शुरुआत इस मैच में बेहद आक्रामक रही। ओपनिंग करने उतरे Travis Head और Abhishek Sharma ने पहले ही ओवर से गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 50 रनों की शानदार साझेदारी की और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।Travis Head ने सिर्फ 21 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के 6 चौके शामिल रहे उन्होंने तेजी से रन बनाते हुए पावरप्ले में ही मैच का रुख SRH की ओर मोड़ दिया। वहीं Abhishek Sharma ने भी शानदार साथ निभाया। उन्होंने 21 गेंदों में 48 रन बनाए 4 छक्के और 4 चौके लगाए उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने KKR के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में डाल दिया।

SRH बल्लेबाजी के दौरान Travis Head और Abhishek Sharma की साझेदारी
SRH IPL 2026 batting (Reuters)

ओपनिंग के बाद क्रीज पर आए Ishan Kishan ने टीम की पारी को संभालने की कोशिश की। उन्होंने 9 गेंदों में 14 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल थे। हालांकि वह ज्यादा देर टिक नहीं सके और जल्दी आउट हो गए।इसके बाद बल्लेबाजी करने आए Heinrich Klaasen, जिन्होंने टीम की पारी को एक नई दिशा दी।

Heinrich Klaasen:-  ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 52 रन बनाए 4 चौके और 1 छक्का लगाया उन्होंने मिडिल ओवर्स में रन गति को बनाए रखा और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। अंत में Nitish Kumar Reddy ने तेजी से रन बनाते हुए 24 गेंदों में 39 रन बनाए 4 चौके और 1 छक्का लगाया उनकी इस पारी ने SRH के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Sunrisers Hyderabad ने 20 ओवर में 226/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

IPL 2026 SRH vs KKR full match highlights
KKR batting collapse against SRH IPL 2026 (Reuters)

KKR की बैटिंग :-227 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन टीम अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी और लगातार विकेट गिरने से पूरी पारी 161 रनों पर सिमट गई।ओपनिंग बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत देने की कोशिश की, लेकिन SRH के गेंदबाजों ने जल्द ही मैच पर पकड़ बना ली।

Ajinkya Rahane ज्यादा देर टिक नहीं सके और जल्दी आउट हो गए Rinku Singh से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी टीम को संभाल नहीं पाए Venkatesh Iyer भी बड़ी पारी खेलने में असफल रहे मिडिल ऑर्डर के  बल्लेबाज लगातार आउट होने से टीम पूरी तरह दबाव में आ गई। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने कुछ छोटे-छोटे योगदान दिए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज मैच को अंत तक नहीं ले जा सका।

Leave a Comment